AAP नेताओं ने की एसीबी में शिकायत : आउटर रिंग रोड पर PWD के सड़क मज़बूतीकरण प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का लगाया आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 30 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज , विधायक जरनैल सिंह, संजीव झा और कुलदीप कुमार समेत AAP नेताओं ने ACB ऑफिस में सड़क में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने विकासपुरी में आउटर रिंग रोड पर PWD के सड़क मज़बूतीकरण प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया और मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज हम ACB गए और हमने DCP पीयूष जैन से मुलाकात की और शिकायत दी। शिकायत यह है कि PWD का एक 23 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ, जिसमें तय मानकों के हिसाब से मोटी सड़क बननी थी और सबने देखा है कि तय मानकों के हिसाब से सड़क नहीं बनाई गई इसलिए वो हाथ से भी उखड़ रही है। यह तय है कि उसमें बड़े स्तर पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब वो भ्रष्टाचार एक साहिब नाम के 22 साल के लड़के द्वारा फोन पर रिकॉर्ड किया जा रहा था और यह रिकॉर्ड किया जा रहा था कि उस विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा इसकी जांच कराने या अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का वादा करने के बजाय वो विभाग का बचाव कर रहे थे और उस सड़क को ठीक बता रहे थे...मंत्री ने लड़के के हाथ से फोन छीन लिया और उसे थप्पड़ मारा। प्रवेश वर्मा पर भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत मिटाने और आपराधिक धमकी देने जैसे मामले बनते हैं। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया इसलिए हम भ्रष्टाचार के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए ACB के पास आए हैं...हम चुप नहीं बैठेंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit