फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 30 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना में तैनात नीमकाथाना के मालनगर निवासी नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर (55) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कल सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें मिल्ट्री हॉस्पिटल जैसलमेर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सन 1992 में सेना में भर्ती हुए:-
नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर वर्ष 1992 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जैसलमेर में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मालनगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में भी गम का माहौल है।
उनका एक बेटा और तीन बेटियां है । बेटा सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। वही तीनों बेटियां विवाहित है ।
पार्थिव देह देर रात तक आएगी:-
नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर की पार्थिव देह देर रात तक नीमकाथाना पहुंचने की संभावना है। पार्थिव देह के पहुंचने के बाद अंतिम विदाई को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कल सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
निकलेगी तिरंगा यात्रा:-
जवान के सम्मान में सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा जिला अस्पताल से शुरू होगी, जिसमें क्षेत्र के युवा, ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि देंगे।
नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर के आकस्मिक निधन से परिवार, साथी जवानों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक है। ग्रामीणों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment