फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 01 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को फतेहपुर में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया । उन्होंने यमुना जल समझौते को लेकर कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ है। उन्होंने पूर्व सीएम सहित डोटासरा पर हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस के उस घोषणा पत्र को जारी करने का आरोप लगाया जिसमें समझौते को रद्द करने का वादा था।
दरअसल, गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा सीकर जिले के दौरे पर रहे । सीएम ने अपने दौरे के दौराण शेखावाटी को 1277 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का लाभ सीकर के साथ चूरू और झुंझुनूं जिलों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन से हुई। इसके बाद उन्होंने फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया और लाभार्थियों से संवाद किया।
जनसभा से पहले पहुंचे खाटूश्यामजी:-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सीकर दौरे की शुरुआत खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन-पूजन से की। वे मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में धोक लगाई। सीएम ने प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत :-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभास्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को 51 किलो की बड़ी फूलमाला पहनाई। भाजपा नेता श्रवण चौधरी और नगर परिषद सभापति अंजू भिंडा ने मुख्यमंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।
कांग्रेस पर साधा निशाना :-
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों की गणित कमजोर है और इसी वजह से वे पूरे देश में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को ट्यूशन लगवा लेना चाहिए, क्योंकि उनके पास मैथ्स के बहुत शिक्षक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान रोडवेज और बिजली विभाग जैसे विभाग अब प्रॉफिट में चल रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment