फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 02 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे जयपुर स्थित शासन सचिवालय के विकास खंड में पंचायती राज सभागार में आयोजित होगी ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचायत चुनाव से जुड़ी अहम घोषणाएं होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आयोग चुनाव कार्यक्रम, मतदान के चरणों और अन्य तैयारियों को लेकर जानकारी दे सकता है।
माना जा रहा है कि प्रदेश में चार फेज में चुनाव हो सकते हैं। सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है।
लग जाएगी आचार संहिता :-
आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग जाएगी। करीब दो महीने तक आचार संहिता लागू रह सकती है। साथ ही तबादलों पर पाबंदी लग जाएगी।
चुनावों के माध्यम से 1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनधि चुने जाएंगे। 1403 जिला परिषद मेंबर और 8245 पंचायत समिति मेंबर चुने जाएंगे। ये मिलकर 41 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समितियों में प्रधान चुनेंगे। 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों के चुनाव होंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment