पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का कार्यक्रम घोषित : झुंझुनूं जिले में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में होगा मतदान, कार्यक्रम घोषणा के साथ आचार संहिता लागू

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनूं , 03 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण का मतदान 23 अक्टूबर को, द्वितीय चरण का 29 अक्टूबर को, तृतीय चरण का 4 नवंबर को तथा चतुर्थ चरण का मतदान 14 नवंबर को आयोजित होंगे।

इसी प्रकार पंच एवं सरपंच पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया भी घोषित कर दी गई है। प्रथम चरण का नामांकन 24 अक्टूबर को, द्वितीय चरण का 30 अक्टूबर को, तृतीय चरण की 5 नवंबर को तथा चतुर्थ चरण की 15 नवंबर को होगा।

पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान प्रथम चरण का 25 अक्टूबर को, द्वितीय चरण का 31 अक्टूबर को, तृतीय चरण का 6 नवंबर को तथा चतुर्थ चरण का 16 नवंबर को होगा। पंच एवं सरपंच पद की मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव प्रथम चरण का 26 अक्टूबर को, द्वितीय चरण का 1 नवंबर को, तृतीय चरण का 7 नवंबर को तथा चौथे चरण का 17 नवंबर को होगा।

जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना जिला मुख्यालय पर होगी, जो 20 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगी। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर को, उप जिला प्रमुख के चुनाव 26 नवंबर को, प्रधान के चुनाव 27 नवंबर को, उप प्रधान के चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण का मतदान 25 अक्टूबर, द्वितीय चरण का 31 अक्टूबर, तृतीय चरण का 6 नवंबर तथा चतुर्थ चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा।

झुंझुनूं जिले मे तीन चरणों में :-

झुंझुनूं जिले में प्रथम चरण में चुनाव नहीं होंगे। जिले में द्वितीय चरण में झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।इसी प्रकार तृतीय चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुड़ागौड़जी पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा। वहीं चतुर्थ चरण में खेतड़ी, बाबई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे।

चारों चरणों में संबंधित पंचायत समितियों के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

सरपंच एवं वार्ड पंच का चुनाव मत पेटी के माध्यम से तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान ईवीएम के माध्यम से किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य के लिए ₹3 लाख, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपये तथा सरपंच पद के चुनाव खर्च की सीमा ₹1 लाख रखी गई है।

यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम :-
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जिला परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन की लोक सूचना 13 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।
जिला परिषद सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन हेतु अलग-अलग चरणों में नामांकन दाखिल किए जाएंगे कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण के लोक सूचना 8 अक्टूबर को जारी होगी द्वितीय चरण की लोक सूचना 13 अक्टूबर को तृतीय चरण की लोक सूचना 19 अक्टूबर को तथा चतुर चरण की लोक सूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी इसी प्रकार प्रथम चरण के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर रहेगी द्वितीय चरण की 16 अक्टूबर रहेगी तृतीय चरण की 23 अक्टूबर रहेगी तथा चतुर्थ चरण की 4 नवंबर रहेगी। इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा प्रथम चरण की 14 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की 17 अक्टूबर को, तृतीय चरण की 24 अक्टूबर को तथा चतुर्थ चरण की 5 नवंबर को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि प्रथम चरण की 15 अक्टूबर, द्वितीय चरण की 19 अक्टूबर, तृतीय चरण की 26 अक्टूबर तथा चतुर्थ चरण की 6 नवंबर रहेगी वहीं चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन प्रथम चरण के लिए 15 अक्टूबर को, द्वितीय चरण का 19 अक्टूबर को, तृतीय चरण का 26 अक्टूबर को तथा चतुर्थ चरण का 6 नवंबर को होगा।

पंच एवं सरपंच के नाम निर्देशन प्रथम चरण की लोक सूचना 8 अक्टूबर को द्वितीय चरण की लोक सूचना 13 अक्टूबर को तृतीय चरण की 19 अक्टूबर को तथा चतुर्थ चरण की 31 अक्टूबर को जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि प्रथम चरण की 24 अक्टूबर, द्वितीय चरण की 30 अक्टूबर, तृतीय चरण की 5 नवंबर तथा चतुर्थ चरण की 15 नवंबर रहेगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा दोपहर 11:30 बजे से होगी, नाम वापसी का समय दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा, चुनाव पप्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 2:00 बजे के तुरंत पश्चात किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit