सीएम की वॉकल फोर लोकल को बढ़ावा देने की अपील : सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले - लघु उद्योग की देश के विकास में बड़ी भूमिका

फोटो  : फाइल फोटो 

पाली, 04 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पाली में रविवार को अग्रसेन वाटिका में लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश सम्मेलन में उद्योगों के विस्तार, उद्यमियों की समस्याओं, रोजगार सृजन और स्वावलंबन को लेकर मंथन हुआ। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल नाम से लघु है, बल्कि देश के विकास में इसकी भूमिका बहुत बड़ी है।

उन्होंने कहा कि पाली वीरों और संतों की भूमि होने के साथ ही उद्यमियों और मेहनतकश लोगों की धरती है। यहां का कपड़ा उद्योग आजादी से पहले से संचालित है और टेक्सटाइल उद्योग के कारण पाली को रंगों की नगरी के रूप में पहचान मिली है। देश के वस्त्र बाजार में पाली की मजबूत स्थिति है।

वॉकल फोर लोकल को बढ़ावा देने की अपील :-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने को कहा। राजस्थान में 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं और दिसंबर तक 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू धरातल पर उतर जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसी भी घर या उद्योग को समस्या मुक्त नहीं किया जा सकता। समस्याएं आती रहेंगी और उनका समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वे अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखें। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन, पानी और बिजली महत्वपूर्ण हैं। सरकार उद्यमियों को ये सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

सीएम का उद्योग लगाने का आह्वान:-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में करीब 85 तरह के खनिज मिलते हैं, जबकि रिफाइनरी से 145 तरह के उत्पाद निकलेंगे। उद्यमी इन संसाधनों के आधार पर यहां नई फैक्ट्रियां स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने जालोर में जीरे और ईसबगोल की प्रोसेसिंग यूनिट, बालोतरा में अनार, जैसलमेर में खजूर तथा पाली में चने पर आधारित उद्योग लगाने की संभावनाएं बताईं। डूंगरपुर और बांसवाड़ा के आम सहित स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग, ट्रांसपोर्ट और कोल्ड स्टोरेज जैसी इकाइयां स्थापित करने की जरूरत बताई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit