वीडियो न्यूज : राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव का रिजल्ट घोषित : अभिषेक चौधरी का अध्यक्ष बनना तय, डोटासरा से लिया आशीर्वाद; डोटासरा बोले -राहुल गांधी के बब्बर शेर

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। घोषित परिणामों में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर अनिल चोपड़ा 5.45 लाख वोट मिले है । अध्यक्ष पद के लिए तीसरे उम्मीदवार राजकुमार परसवाल को 1.95 लाख वोट मिले है । 

वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। अब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी टॉप पैनल का इंटरव्यू लेंगे। इसके बाद आधिकारिक रूप से अध्यक्ष और अन्य पदों पर प्रत्याशियों पर घोषणा की जाएगी।

बता दे कि यूथ कांग्रेस में सामान्यतया वोटों के लिहाज से पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को ही अध्यक्ष बनाया जाता है । ऐसे में अभिषेक चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है । हालंकि पूरी तस्वीर इंटरव्यू के बाद ही साफ हो पाएगी ।

डोटासरा से लिया आशीर्वाद :-
उधर, रिजल्ट घोषित होने के बाद अभिषेक चौधरी आशीर्वाद लेने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने पहुंचे। डोटासरा ने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि थेनक्यू सब मिलकर लड़ाई लड़ो । राहुल गांधी के बब्बर शेर हो ।

बता दें कि साल 2010 से यूथ कांग्रेस के चुनाव हो रहे हैं। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 साल का रहेगा। साल 2023 में यूथ कांग्रेस के चुनाव में अभिमन्यु पूनिया को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। इसके बाद वे अध्यक्ष बने थे।

अभिषेक और अनिल चुनाव लड़ चुके  :-
अभिषेक चौधरी जयपुर से विधानसभा और अनिल चोपड़ा जयपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अभिषेक चौधरी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे। उनको भाजपा उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 50 हजार 167 वोट हराया था। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 1 लाख 47 हजार 913 वोट मिले थे, जबकि अभिषेक चौधरी को 97 हजार 746 वोट मिले थे।

अनिल चोपड़ा ने साल 2024 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वे करीबी मुकाबले में भाजपा के राव राजेंद्र सिंह से 1 हजार 615 वोटों से चुनाव हार गए थे। हार के बाद चोपड़ा ने रिकाउंटिंग की मांग की थी और पोस्टल बैलेट खारिज होने को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को आपत्तियां दर्ज कराई थी।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया था कि 1 हजार 225 पोस्टल बैलेट खारिज हुए हैं, जबकि हार का अंतर 1 हजार 615 का है, इसलिए रिकाउंटिंग नहीं की जा सकती है। रिकाउंटिंग की मांग खारिज होने पर अनिल चोपड़ा रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में धरने पर बैठ गए थे। बाद में अनिल चोपड़ा ने इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit