वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में पंचायत चुनाव से पहले विपक्ष एकजुट : India Alliance ने बुलाई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों की जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित हुई । बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए।

उन्होंने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हे हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए।

फॉर्म-6 में बदलाव करने का आरोप:-

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पिछले 10 महीनों में अन्य दो आयुक्तों को नजरअंदाज कर अहम फैसले लिए। उन्होंने फॉर्म-6 में बदलाव और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया को आईटी सेक्टर से जोड़ने पर भी सवाल उठाए।

गठबंधन ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा नहीं देते और उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लोकतंत्र और मताधिकार के लिए सड़कों से संसद तक विरोध होगा। आंदोलन को जिला और ब्लॉक स्तर तक ले जाने पर भी चर्चा हुई।

ये रहे मौजूद :-

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, सीपीआईएम जिला सचिव ओमप्रकाश यादव, श्रीमाधोपुर तहसील सचिव कैलाश सामोता और नीमकाथाना तहसील सचिव गोपाल लाल सैनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit