जवाहर सिंह बेढम का कांग्रेस पर तंज : बेढम बोले - डोटासरा और जूली ने आज एक राजनीतिक नौटंकी की; जनता को खुली छूट

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने आज एक राजनीतिक नौटंकी की है।

दरअसल राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोमवार को डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए पुलिस तंत्र का उपयोग जनता के अधिकारों को कुचलने के लिए किया है ।

अब इस पर जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि डीजी को ज्ञापन देकर सरकार पर अनर्गल आरोप लगाए हैं। लोकतंत्र में जनता को खुली छूट है। राजस्थान की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामकाज पर मुहर लगाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि 309 नगर निकायों में से 210 पर भाजपा के अध्यक्ष, महापौर और सभापति बने हैं। यह कांग्रेस की बौखलाहट है, उनकी हताशा है। जो अंदरूनी लड़ाई कांग्रेस में चल रही है, उसको दबाने के लिए इस तरह की नौटंकी वो करते हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit