फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 07 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में स्वर्गीय संदीप यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं सहित क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 1013 यूनिट रक्त जमा किया गया।
रक्तदान शिविर में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, भामाशाह दौलतराम गोयल, नीमकाथाना नगरपालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कान्हा यादव, मनोज यादव, संदीप काका, अरविन्द चौधरी और मोहित मांड्या समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी समेत अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। साथ ही अन्य लोगों को प्रेरणा लेने की बात कही ।
रक्तदान - जीवनदान :-
शिविर में विधायक सुरेश मोदी और भामाशाह दौलतराम गोयल ने ऐसे आयोजनों को समाज सेवा और जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण बताया। साथ कहा कि रक्तदान किसी के लिए भी जीवनदान बन सकता है।
अतिथियों ने आयोजन टीम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे काम जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी इच्छा से रक्तदान करके मानव सेवा का संदेश दिया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment