फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 07 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर जिले में शिक्षण संस्थाओं के पास संचालित होटल, ढाबों होस्टल आदि में विद्यार्थियों को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए सहीं खान पान स्वस्थ राजस्थान अभियान का असर नजर आने लगा है।
अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीमों ने सीकर शहर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पास संचालित होटल, मैंस, ढाबे और भोजनालयों पर कार्रवाई की। सीकर शहर के पिपराली रोड क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थान, होटल, ढाबों का खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीना, सुरेश कुमार शर्मा, कमलेश कुमार मीना, अम्बिका चौधरी, साधना जांगिड़, सुनिता यादव, तरूण शर्मा, विकेश कुमार मीना ने निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने ज्यून गार्डन के हां से ब्रेड, रोमिनोज पिज्जा से पिज्जा, आकाश शाही हॉस्पेलिटी से गेहूं का आटा, राधिका गर्ल्स स्कूल के पास धनिया पाउडर, पवन बॉयल होस्टिल से गेहूं का आटा, सत्य के यहां से ब्रियानी सोसा, केपीटी गर्ल्स होस्टल से गेहूं का आटा, आरएन होस्टल से हल्दी पाउडर, ड्रीम टीम हॉस्टल से धनिया व हल्दी पाउडर का सैम्पल लिया। वहीं श्री धनराज गर्ल्स होस्टल के यहां से सरसों के तेल का सैम्पल लिया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को जंक फूड, फॉस्ट फूड नहीं खाने तथा हैल्दी फूड अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सही खान पान स्वस्थ राजस्थान अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के पास खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों की सूचना देने की अपील की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment