फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के बाद रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया ।
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शव यात्रा निकाली गई । शव यात्रा नीमकाथाना जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई । जो खेतड़ी मोड़, जिला अस्पताल होते हुए रामलीला मैदान पहुंची ।
रामलीला मैदान पर कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार और बीजेपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया । इसके बाद नेताओ ने भाषण दिया । जिसके बाद पुतला दहन किया गया ।
ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करें :-
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि पूरे देश मे वोट चोरी के माध्यम से लोकतंत्र की हत्या हुई है । इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए । इसके लिए विपक्ष के करीब तीन सौ सांसद तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे है । लेकिन ये सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने भी नहीं दे रही है ।
सीपीआईएम के जिला सचिव ओमप्रकाश यादव ने का कि इस सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सुरक्षा कवच देकर वोट चोरी का पाप किया है । उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटना भी पड़ेगा और जेल भी जाना पड़ेगा ।
इस दौरान नीमकाथाना जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल, नीमकाथाना जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशाल चौहान, सीपीआईएम के जिला सचिव ओमप्रकाश यादव, गोपाल सैनी, प्रवीण जाखड़, राजपाल डोई, भूपेन्द्र मावंडा सहित कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता- कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment