क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के संबंध में बैठक : प्रत्येक ग्राम पंचायत पर तैनात होगा पुलिस जाप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 12 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को कानून एवं शांति व्यवस्था तथा संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वृत निरीक्षकों के साथ बैठक कर क्षेत्र का सघन भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस एवं मतगणना दिवस पर पुलिस मोबाइल पार्टी की अहम भूमिका रहती है। सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समन्वय की समीक्षा करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नाम निर्देशन पत्र भरने, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा से संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग के दिश - निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लेंवे, ताकि किसी प्रकार का संशय नहीं रहे। मतदान दिवस पर रिटर्निंग अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी के बीच बेहतर समन्वय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मतदान बूथों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दें तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 1–5 का पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा, जो बूथ के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को संवेदनशील मानते हुए पुलिस कार्मिक सजग एवं सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए 4100 पुलिस कार्मिकों का जाप्ता लगाया गया है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा,सीकर एसडीएम सुभाष चन्द्र,  एसीएम सुशील कुमार सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, वृत निरीक्षक मौजूद रहें। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit