वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में मोहन लाल मोदी की 102वीं जयंती मनाई : कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि, मोहन लाल मोदी चार बार रहे विधायक

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के छावनी स्थित विधायक आवास पर पूर्व विधायक स्व. मोहन लाल मोदी की 102 वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम में नीमकाथाना - पाटन सहित आसपास के क्षेत्रों से कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पूर्व विधायक स्व. मोहन लाल मोदी को याद कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

4 बार विधायक रहे :-
कार्यक्रम में मोहन लाल मोदी के कार्य और स्मरण पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मोदी महान विचार के धनी, वचन के पक्के, गरीब, असहाय और किसानों के हमदर्द, सच्चे और नेक इंसान ईमानदार विधायक के रूप में पहचाने जाते थे। इसी ईमानदारी के चलते नीमकाथाना क्षेत्र की जनता ने स्व. मोहन लाल मोदी को 4 बार विधायक बनाया।

जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने न केवल श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। लोगों ने छावनी आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।

इस मौके पर विधायक सुरेश मोदी, पीसीसी सदस्य सुमित मोदी, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा,  बसंत कुमार यादव , मदन लाल सैनी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नरेश टेलर मालाराम वर्मा, बलदेव यादव, नपा उपाध्यक्ष जेपी यादव, पार्षद उमेश मुंडोतिया, अनिल काजला, एड अनिरुद्ध यादव, कैलाश लोचिब, सुमित लोचिब , गोपाल सैनी, प्रहलाद महराणियां, राजेश बाजियाँ, बलवीर खैरवा, सुरेश खैरवा, एड श्रीराम गुर्जर,  सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit