ट्रम्प बोले - भारत एक बड़ी भूमिका निभाएगा : ट्रम्प का भारत को आश्वासन, पीएम मोदी ने कहा - होमुर्ज का खुला रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अनिवार्य

फोटो  : फाइल फोटो 

एवियन, 17  जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत हर चीज़ में एक बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (पीएम नरेंद्र मोदी) लीडर हैं, भारत एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

दरअसल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G7 समिट 2026 के अवसर पर फ्रांस के एवियन में एक द्विपक्षीय बैठक की।

ट्रम्प ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में उनका (इंडिया का) एक बहुत अच्छा दोस्त है। यहां हर कोई इंडिया से प्यार करता है और वे इस (PM नरेंद्र मोदी) इंसान की बहुत इज्ज़त करते हैं।

हम मदद करेंगे :-

भारत-US डिफेंस रिश्तों पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है। अगर उन पर हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां होंगे। अगर कोई उस आदमी पर हमला करता है, तो हम वहां होंगे। अगर उन पर हमला होता है और वह (PM मोदी) लीडर हैं, तो हम मदद के लिए वहां होंगे।

8 युद्ध खत्म किए :-

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रम्प ने कहा कि मैंने प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की से बात की और मैंने प्रेसिडेंट पुतिन से बात की। हम चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो। मैंने 8 युद्ध खत्म किए, और सच कहूँ तो, यह सबसे आसान युद्धों में से एक होता, लेकिन वे एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, जिससे यह और मुश्किल हो जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एकजुटता मजबूत करने के लिए कमजोर देशों को संकटों का बोझ अकेले नहीं उठाना चाहिए। कई देशों की आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि भारत और ग्लोबल साउथ के देशों में युवा प्रतिभा और कौशल की कमी नहीं है।

होमुर्ज का खुला रहना अनिवार्य :-

मोदी ने कहा कि आप और हम सभी इस बात से सहमत हैं कि होमुर्ज का खुला रहना एक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अनिवार्य है। हम हमेशा कहते रहे हैं कि नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित होना चाहिए और इस पर हम सबने मिलकर बल दिया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit