चाइना सदर्न एयरलाइंस का बड़ा एलान : एयरलाइंस भारत के लिए शुरू करेंगी यात्री उड़ानें, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 7 साल बाद भारत पहुंचे

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने बड़ा एलान किया है । मिली जानकारी के अनुसार, चाइना सदर्न एयरलाइंस 6 साल के बाद भारत के लिए नियमित यात्री उड़ानें फिर शुरू करेगी। एयरलाइन 21 सितंबर से ग्वांगझू-दिल्ली रूट पर फ्लाइट सर्विस बहाल करेगी।

चीन के ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट कर बताया है कि चाइना सदर्न एयरलाइंस ने शनिवार को घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर नियमित यात्री सेवाएं फिर से शुरू करेगी। इसके साथ ही, छह साल तक बंद रहने के बाद भारत के लिए चाइना सदर्न की सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।

चाइना एयरलाइन ने कहा कि सेवा फिर से शुरू होने के बाद, वह दक्षिण एशिया में अपने आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर हफ़्ते 100 से ज़्यादा उड़ानें संचालित करेगी।

जिनपिंग भारत पहुंचे :-

दूसरी तरफ , चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत पहुंच गए हैं। 2020 की गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। वे नई दिल्ली में BRICS समिट में शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, जिनपिंग की आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात पर भारत-चीन रिश्तों की आगे की दिशा को लेकर नजर रहेगी।

BRICS समिट में मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग करीब 10 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। तीनों नेता 2016 के गोवा BRICS समिट में भी साथ शामिल हुए थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit