वीडियो न्यूज़ : मेडल विजेता का नीमकाथाना में सम्मान : भोपाल में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रोंज मेडल पर कब्ज़ा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 13 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम कैरवाली में स्थित एसएमपी स्कूल कैरवाली स्टूडेंट कमल पुत्र रणवीर बोराण द्वारा अंडर 14 पिस्टल इवेंट की टीम केटेगरी में सिल्वर और इंडिविजुअल केटेगरी में ब्रोज़ मैडल प्राप्त कर नीमकाथाना पहुँचने पर स्वागत और सम्मान किया गया 

प्रधानाध्यापिका अनीका भास्कर ने बताया कि हाल में भोपाल में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के स्टूडेंट कमल पुत्र रणवीर बोराण ने शानदार खेल का परिचय देते हुए दो मेडल प्राप्त किए है 

कमल पुत्र रणवीर बोराण ने अंडर 14 पिस्टल इवेंट की टीम केटेगरी में सिल्वर और इंडिविजुअल केटेगरी में ब्रोज़ मेडल प्राप्त किए । छात्र ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि नीमकाथाना सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है

उन्होंने बताया कि इसी ख़ुशी में आज छात्र का हौंसला बढ़ाते हुए स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । नेशनल स्तर पर स्कूल की तरफ से लगातार तीसरी साल नेशनल लेवल में मेडल प्राप्त किया जा रहा है। जो अपने आपमें रिकॉर्ड भी है

69 वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जो की  में हुई थी उसमें smp स्कूल कैरवाली के स्टूडेंट कमल पुत्र श्री रणवीर जी बोराण ने अंडर 14 पिस्टल इवेंट की टीम केटेगरी में सिल्वर और इंडिविजुअल केटेगरी में ब्रोज़ मैडल प्राप्त किया

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि SMP परिवार बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है की आगे भी अपने माता पिता, गाँव, स्कूल और जिले का नाम रोशन करता रहेगा

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit