U19 वर्ल्ड कप दूसरा सेमी-फ़ाइनल : भारत ने अफ़गानिस्तान को 7 विकेट से हराया, 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में बनाई जगह

फोटो  : फाइल फोटो 

हरारे , 04 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप के दूसरे सेमी-फ़ाइनल में अफ़गानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया । इसके साथ ही भरत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। 6 फरवरी को टीम इंडिया का फाइनल मैच इंग्लैंड के साथ होगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए हैं। टीम से फैजल शिनोजादा (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। भारत से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

311 रन के जवाब में भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज (115 रन) के शतक की बदौलत 41.1 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली। टीम से वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62 रन) ने फिफ्टी लगाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज किया है। इतना ही नहीं, भारत ने यूथ वनडे में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit