फोटो : फाइल फोटो
कोलंबो , 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। टी-20 फॉर्मेट में भारत की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली।
रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई।
सबसे बड़ी जीत :-
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2007 जोहान्सबर्ग में 5 रन और 2024 न्यूयॉर्क में 6 रन से पाकिस्तान को हराया था।
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। इससे पहले सबसे बड़ी पारी 82* रन की रही थी, जो विराट कोहली ने 2022 में मेलबर्न में खेली थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment