क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन : नोएडा अस्पताल में ली अंतिम सांस, स्टेज-4 लिवर कैंसर से थे पीड़ित, क्रिकेट जगत और फैंस में शोक की लहर

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 27 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।

डॉक्टरों के अनुसार खानचंद सिंह को मैकेनिकल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी। अस्पताल की टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रिंकू सिंह भारतीय T - 20 टीम का हिस्सा है । ऐसे समय में परिवार में शोक की खबर आना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बड़ा झटका है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वे आगामी मैचों में हिस्सा लेंगे या नहीं। लेकिन फैंस और क्रिकेट समुदाय उनकी मजबूती के लिए दुआ कर रहे हैं।

रिंकू अक्सर अपने इंटरव्यू में परिवार और खासकर अपने पिता के समर्थन का जिक्र करते रहे हैं। संघर्ष के दिनों में उनके पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। इसलिए यह नुकसान सिर्फ एक पारिवारिक घटना नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद गहरा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit