फोटो : फाइल फोटो
अहमदाबाद, 08 मार्च 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
गुजरात के अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए। भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है। ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं।
इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर ब्रेक लगा दिया था। टीम आखिरी 5 ओवर में 52 रन ही बना सकी। इसमें 20वें ओवर से 24 रन आए।
इससे पहले भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है। पिछला रिकॉर्ड 176 रन का है।
भारत का ही होगा कप :-
फ़ाइनल मैच पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जिस तरह खेली है, पूर्ण विश्वास है कि फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन होगा और विश्व कप एक बार फिर भारत का होगा।"
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment