फोटो : फाइल फोटो
अहमदाबाद , 08 मार्च 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं। इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर ब्रेक लगा दिया था। टीम आखिरी 5 ओवर में 52 रन ही बना सकी। इसमें 20वें ओवर से 24 रन आए।
इससे पहले भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चौके और 18 छक्के के सहारे 255 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा टोटल है। पिछला रिकॉर्ड 176 रन का है।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment