राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया : राजस्थान टीम दूसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंची, गुजरात दो हार के साथ सातवें स्थान पर

फोटो  : फाइल फोटो 

अहमदाबाद , 05 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को दुसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रन से हराया। लगातार दूसरी जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुँच गई है। वही गुजरात दो हार के साथ सातवें स्थान पर है।

मैच के आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन की जरूरत थी। तुषार देशपांडे ने इसमें 4 रन ही दिए और राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी।

इससे पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में गुजरात टाइटन्स 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit