लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया : लखनऊ सुपर जायंट्स की इस आईपीएल सीजन में पहली जीत, ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाए

फोटो  : फाइल फोटो 

हैदराबाद , 05 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार खेले गए पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया । लखनऊ की यह सीजन की पहली जीत है वहीं हैदराबाद की यह दूसरी हार है ।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

लखनऊ की जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। उनके अलावा ऐडन मार्करम ने 27 बॉल पर 45 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हर्ष दूबे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला। वहीं, ईशान किशन ने निकोलस पूरन को रन आउट किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit