वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोज़ मैडल पर कब्जा, स्कूल में भव्य स्वागत और सम्मान

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 29 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के खिलाडियों ने एक बार फिर सीकर जिले में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए करीब एक दर्जन मैडल पर अपना कब्ज़ा जमाया है । इस शानदार उपलब्धि पर एसएमपी  स्कूल सहित नीमकाथाना क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

मैडल विजेता खिलाडियों का एसएमपी स्कूल में पहुँचने पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया । जिससे नन्हे खिलाडियों के चेहरे पर दोगुनी ख़ुशी छा गई । एसएमपी स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सभी मैडल विजेता खिलाडियों का सम्मान किया गया ।

स्कूल हैडमास्टर अनीता भास्कर ने बताया कि सीकर के गोरिया स्थित चित्रकूट एकेडमी में आयोजित सीकर जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 में स्कूल के करीब एक दर्जन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोज़ मैडल पर कब्जा जमाया ।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । नन्हे खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में मेडल जीतकर स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया ।

मेडल विजेता खिलाडी  :-
छात्रा आरू पुत्री महेंद्र सिंह , पिहू पुत्री सौरव कुमार, यज्ञ पुत्र राकेश भास्कर , अक्षित पुत्र बलराम बोराण और आयुष पुत्र राजेन्द्र ताखर ने  गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। वही ख़ुशी पुत्री महिपाल सिंह, अक्षिता पुत्री संदीप कुमार और काव्य पुत्र राकेश कुमार ने सिल्वर मैडल जीता है ।

भाविका पुत्री राजेन्द्र भाष्कर, अनुष्का पुत्री प्रहलाद कुमार, निधि पुत्री सतपाल सिंह और दीपांशु पुत्र धर्मेन्द्र नेहरा ने ब्रॉन्ज मैडल जीतकर नीमकाथाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोचिंग का परिणाम है।

खेलों पर विशेष ध्यान:-
विद्यालय के निदेशक ने बताया कि एसएमपी स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इसी का परिणाम है कि स्कूल के एक दर्जन बच्चों ने मैडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit