फोटो : फाइल फोटो
रायपुर , 14 मई 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है।
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 15 रन का योगदान दिया। आखिर में जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन ने 1 विकेट चटकने में सफलता प्राप्त की।
रिंकू सिंह ने बनाए 49 रन :-
कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आखिर में रिंकू सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए।
शुरुआत में फिन एलन ने 8 गेंदों में 18 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने भी 24 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार को 1-1 विकेट मिला।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment