कोलकाता की IPL में लगातार दूसरी जीत : कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया; पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंची

फोटो  : फाइल फोटो 

कोलकाता, 21 मई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया । कोलकाता ने IPL 2026 में यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। टीम 13 पॉइंट्स लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।

बुधवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बारिश के कारण मैच में एक घंटे की देरी हुई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन का योगदान दिया।

दुबे - कार्तिक ने 2-2 विकेट चटके :-

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नरेन को एक सफलता मिली।

148 रन के जवाब में कोलकाता ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। टीम ने 54 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल ने 47 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी कर मैच कोलकाता की ओर मोड़ दिया। मनीष ने 45 रन बनाए और 6 चौके लगाए। पॉवेल ने 40 रन की पारी में 4 चौके और 2 सिक्स लगाए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit