फोटो : फाइल फोटो
मुंबई , 24 मई 2026
रिपोर्ट :स्पोर्ट्स डेस्क
आईपीएल में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया । इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है ।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में राजस्थान की कासी हुई गेंदबाजी के कारण 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
राजस्थान की इस जीत के साथ IPL 2026 की टॉप-4 टीमें तय हो गई हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत होगी।
मुंबई की ख़राब शुरुआत :-
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा खाता खोले बिना आउट हुए, जबकि पावरप्ले में ही मुंबई ने 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 60 रन और हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाकर वापसी की कोशिश की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने टीम को मैच से दूर कर दिया।
राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा ने 2-2 विकेट विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment