फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ , 28 मई 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है।
वही क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी।
बुधवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।
शुरुआत खराब रही :-
244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट किया, फिर ईशान किशन (33) और ट्रैविस हेड (17) को भी पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 38 और सलिल अरोड़ा ने 35 रन बनाकर स्ट्रगल जरूर किया, लेकिन टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।
आर्चर ने 3 विकेट लिए :-
राजस्थान की गेंदबाजी में आर्चर सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यश पुंजा को 1 सफलता मिली।
वैभव सूर्यवंशी की शानदार बेटिन :-
राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.6 ओवर में 125 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। वहीं जायसवाल ने 29 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन ठोके, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। अंत में रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। हालांकि कप्तान पैट कमिंस काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 64 रन खर्च कर बैठे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment