गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया : गुजरात तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में, काम नही आई सूर्यवंशी की 96 रन की पारी, हार पर रोये सूर्यवंशी

फोटो  : फाइल फोटो 

मुल्लांपुर , 30 मई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ ही गुजरात तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुँच गई है फाइनल में गुजरात का मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात का IPL में यह सबसे बड़ा रन चेज है। पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज 204 रनों का था।

गिल की कप्तानी पारी :-

गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने भी 32 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए, जबकि गिल को जोफ्रा आर्चर ने LBW किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन की तेज पारी खेली और आखिर में राहुल तेवतिया ने 9 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर छक्का लगाते हुए मैच खत्म किया। जोस बटलर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से आर्चर, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

सूर्यवंशी ने खेली 96 रन की पारी :-

इससे पहले, राजस्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

शानदार बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने भी नाबाद 45 रन बनाए। फरेरा और जडेजा के बीच सातवें विकेट के लिए नाबाद 42 रन की साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को 200 के पार पहुंचाया।

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जोसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit