वीडियो न्यूज़ : एसएमपी शूटिंग रेंज के प्लेयर्स का कमाल : नीमकाथाना की सएमपी शूटिंग रेंज के 10 खिलाडियों ने किया स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 04 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

जयपुर में आयोजित 2nd प्री-स्टेट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में एसएमपी शूटिंग रेंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है । एसएमपी शूटिंग रेंगे  करीब 10 खिलाड़ियों ने शानदार स्कोर अर्जित करते हुए स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

एसएमपी स्कूल के चेयरमैन जगदीश भास्कर ने बताया कि 10 बच्चो ने शानदार स्कोर अर्जित करते हुए स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। एक साथ इतनी संख्या में स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।

उन्होंने कहा कि उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर SMP स्कूल परिवार सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं शूटिंग कोच युवराज का आभार जताते हुए सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।

क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी:

स्टेट प्रतियोगिता के क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में अभी जैफ , हिमांशु , हिमांशु शर्मा , हेमन्त , कृष्ण गुर्जर ,  कृष्ण कुमार , विनय ताखर , प्रिंस भास्कर , रक्षित जाखड़ और  विनय शामिल है  ।

एसएमपी परिवार ने कहा कि हम सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता की कामना करते हैं।

बता दे कि नीमकाथाना क्षेत्र में एसएमपी स्कूल के बच्चो लगातार स्टेट ही नही नेशनल स्तर पर पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit