भारत - अफ़गानिस्तान के बीच दूसरा वनडे : भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, भारत ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम की

फोटो  : फाइल फोटो 

लखनऊ, 17  जून 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत ने लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच मे अफ़गानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर ऑलआउट हो गई। दारविश रसूली चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए और फिर बल्लेबाजी के लिए नहीं आए ।

गिल और किशन की शतकीय पारी :-

भारतीय टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 154 और ईशान किशन ने 125 रन की शतकीय पारियां खेलीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन जोड़कर टीम को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट झटके।

अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। टीम के लिए नांगेलिया खरोटे ने 4 और राशिद खान ने 3 विकेट लिए। भारत ने धर्मशाला में पहला वनडे 7 विकेट से जीता था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit