इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया : इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से जीती; भारत के लिए ईशान किशन के 56 रन रहे व्यर्थ

फोटो  : फाइल फोटो 

साउथैम्पटन, 12 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी - 20 सीरीज के अंतिम टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया दिया । इसके साथ ही इंग्लैंड ने 4-0 से यह सीरीज भी जीत ली है।

इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए। टी-20 में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था। टीम ने 2026 में वानखेड़े स्टेडियम में 246 रन बनाए थे।

भारत के लिए ईशान किशन ने 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3, जबकि आदिल रशीद ने 2 विकेट झटके। संजू सैमसन ने 27, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 और शिवम दुबे ने 14 रन बनाए।

देरी से शुरू हुआ मैच :-

मैच आधे घंटे की देरी शुरु हुआ। इसकी वजह ट्रैफिक रहा । भारतीय टीम होटल से रोज बाउल ग्राउंड आने के लिए निकली, लेकिन ट्रैफिक मेें फंस गई। इसकी वजह से शाम 7:15 बजे टॉस हुआ और 7:30 बजे मैच शुरु हुआ। मैच का शेड्यूल शाम 7 बजे था।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit