वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में जिला स्तरीय प्रतियोगिता : SMP स्कूल में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकथाना के निकटवर्ती ग्राम कैरवाली में स्थित SMP School में रविवार को सीकर जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सीकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड की विभिन्न आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन SMP School के संचालक जगदीश भास्कर, JMG Group गुरुग्राम के मालिक एवं भामाशाह जगमोहन गुर्जर तथा सीकर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चिरंजी लाल बायल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में हुआ।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के लिए आकर्षक घोषणाएँ:-
इस अवसर पर JMG Group गुरुग्राम के मालिक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रभारियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स किट (टी-शर्ट, लोअर एवं जूते) उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सब जूनियर की किसी भी केटेगरी मे पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष नकद पुरस्कारों की भी घोषणा की ।

घोषणा के मुताबित, स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपए, रजत पदक (Silver Medal) जीतने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपए और कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने वाले खिलाड़ी को 21,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit