फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में SNKP कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन कॉलेज के 5 व्याख्याता और एक लैब असिस्टेंट का तबादला करने से नाराज स्टूडेंट्स ने किया ।
प्रदर्शन छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर किया गया । स्टूडेंट्स का कहना है कि दो दिन पहले कॉलेज के 5 व्याख्याता और एक लैब असिस्टेंट का तबादला कर दिया गया । कॉलेज मे पहले से ही पीटीआई जैसे महत्वपूर्ण पद सहित 20 पड़ खाली है । ऐसे मे 5 व्याख्याता और एक लैब असिस्टेंट का तबादला कर दिया गया ।
SFI जिला सचिव विक्रम यादव का कहना है कि जब पहले से ही कॉलेज मे पद खाली है है तो और व्याख्याता का तबादला करने से पढ़ाई बाधित होगी । उन्होंने सवाल करने हुए कहा कि क्या सरकार अनपढ़ रखना चाहती है ?
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची । वही कॉलेज प्राचार्य संतोष वर्मा ने समझाइश की । प्राचार्य के आश्वासन पर स्टूडेंट्स ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा । जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।
पूर्व SFI नेता एड. गोपाल सैनी ने कहा कि कॉलेज में पहले से ही 20 पद खाली है । कॉलेज को धर्मशाला नहीं बनने देंगे। सरकार स्टूडेंट्स के हितों पर कुठाराघात कर रही है । नई शिक्षा नीति ने सब बेड़ा गर्क कर दिया है । कब एग्जाम होती है , कब फॉर्म भरे जाते है और कब पढ़ाई पता ही नहीं चलता ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment