दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया : सीरीज 1-1 से बराबर, रूट 99 रन पर नाबाद रहे, लॉर्ड्स में 19 जुलाई को तीसरा वनडे

फोटो  : फाइल फोटो 

कार्डिफ, 17  जुलाई 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट जीत लिया है इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में गुरुवार देर रात 234 रन का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले , पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की टीम 44 ओवर में 233 रन पर ऑलआउट हो गई । कप्तान शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (26) ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। गिल के आउट होने के बाद रोहित और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की।

इंग्लैंड से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट लिए। साकिब महमूद ने 2, जबकि सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमे एक एक मैच जीतकर बराबरी पर है अब सीरीज का फैसला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे में होगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit