फोटो : फाइल फोटो
ग्लासगो , 26 जुलाई 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में भारत की मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू अपने परिवार और कोच से मिले समर्थन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गई ।
मीराबाई चानू ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मैं भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीत पाई। मेरे दिमाग में बहुत चीजें चल रही थीं । ये मेरा तीसरा गोल्ड मेडल है और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरा चौथा मेडल है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं ।
उन्होंने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं एशियन गेम्स में भी भारत के नाम एक मेडल करूं। चानू एशियन गेम्स में 49 किलोग्राम की इवेंट में खेलने जा रही हूं।
पीएम मोदी ने दी बधाई :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंडियन वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार चैप्टर! टैलेंटेड मीराबाई चानू ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 kg कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन देकर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी स्किल्स दिखाईं। लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और अपने नाम चौथा CWG मेडल लेकर, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! आगे की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं।
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी उषा ने कहा कि मीराबाई चानू को वेट उठाते हुए देखकर बहुत एक्साइटेड हूं और यह मेरे और सभी भारतीयों के लिए बहुत अच्छा पल है कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गोल्ड जीता। उन्हें भरोसा था कि वह बहुत बेहतर कर रही हैं। मैं बहुत खुश हूं और यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment