फोटो : फाइल फोटो
ग्लासगो , 31 जुलाई 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में आज 2 गोल्ड और जीत लिए हैं। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है । कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने पहली बार जूडो में गोल्ड मेडल जीता है।
अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर दूसरा गोल्ड दिलाया।
भावुक हुई खिलाड़ी :-
एथलीट और जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने विमेंस के 48 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर कहा कि ये मेरा पहला कॉमनवेल्थ गेम है और मैंने आज गोल्ड मेडल जीता है। मैं आज बहुत खुश हूं। ये मेरे देश के लिए बहुत जरूरी था। ये मेडल मैं अपने कोच और मेरे सीनियर्स को समर्पित करती हूं।
अस्मिता डे गोल्ड मेडल जीतने पर भावुक हो गई । उन्होंने कहा कि मेरे पिता 2025 के दिसंबर में गुजर गए। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। उनके जाने के बाद मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया लेकिन उसके दो महीने बाद ही कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का ट्रायल था। दोनों में मेरा चयन हुआ है।
बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय बॉक्सर हर्ष ने कहा कि भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हमने इस तरह तैयारी की थी कि हम जीतें। मैं ये मेडल अपनी मां को समर्पित करता हूं।
कुल 19 मेडल :-
कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है। अब तक टीम ने 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल जीत चुका है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment