फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 अगस्त 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के हीरानगर में शनिवार को AU फाउंडेशन के तत्वाधान में छठवीं विलेज लेवल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि AU बैंक नीमकाथाना ब्रांच के ब्रांच मैनेजर राजेश शर्मा रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार बाजिया ने की। वही विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच सुरेश खैरवा, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हीरानगर के प्रिंसिपल रामप्रसाद दिवाच, राजेंद्र बिजारणियां, अनिल भाकर, जुगल किशोर बाजिया, कोच कैलाश शर्मा, बहादुर मल, झाबर मल, सुनील कुमार, संदीप कुमार, बाबूलाल गुर्जर सहित आई हुई टीमों के कोच सहित स्टाफ मौजूद रहे।
नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार बाजिया ने बताया कि आज दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन टीमे भाग ले रही है । प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों मे उत्साह है ।
उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा । जिला स्तर के बाद स्टेट लेवल पर खेलने जाएगी । इससे नए खिलाड़ी तैयार होते है । AU फाउंडेशन की यह सराहनीय पहल है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment