फोटो : फाइल फोटो
ग्लासगो , 01 अगस्त 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 70 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है । अरुंधति चौधरी के गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने पहली बार एक ही गेम्स में 5 बॉक्सिंग गोल्ड जीत लिए।
अरुंधति चौधरी के अलावा शनिवार को प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी और प्रिया घंघास चैंपियन बनीं। साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।
मेहनत का फल मिला :-
साक्षी चौधरी ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैंने गोल्ड मेडल जीता है। मैंने आज तक जितनी मेहनत की थी उसका फल मिला है। मेरा लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना था। मैं अपने सभी गाँव के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूँ वे हमेशा हमारा साथ देते हैं।
साक्षी की मां शीला ने कहा कि बहुत खुशी मिली है। शुरू से ही साक्षी काफी फुर्तीली थी। साक्षी के पिता सुबह शाम उसे खेल की तैयारी के लिए ले जाते थे। गांव ने बहुत साथ दिया।
पैरा एथलेटिक्स में सोमन राणा ने भी गोल्ड जीता। मेडल टैली में भारत 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 34 मेडल हो गए और टीम चौथे स्थान में पहुंच गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment