फोटो : फाइल फोटो
चित्तौड़गढ़, 07 अगस्त 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
चित्तौड़गढ़ के 12 वर्षीय एकांश अगनानी ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने कोलकाता में आयोजित 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर कप-2026 में नेपाल के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
पांच साल की उम्र में सेल्फ डिफेंस सीखने की जिद से कराटे शुरू करने वाले एकांश ने पहले नेशनल में मिली हार के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। अब उनका अगला लक्ष्य विदेश में भारत के लिए गोल्ड जीतना है।
बता दे कि एकांश ने पहले जिला और फिर राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। नौ साल की उम्र में पहली बार नेशनल चैंपियनशिप खेली, लेकिन कोई मेडल नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी। अगले साल नेशनल में ब्रॉन्ज और फिर उसके अगले साल गोल्ड मेडल जीत लिया। जनवरी में रांची में भी गोल्ड जीता और अब कोलकाता में इंटरनेशनल गोल्ड अपने नाम कर लिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment