फोटो : फाइल फोटो
एम्सटेलवीन, 15 अगस्त 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारत ने पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में शनिवार को वेल्स को 3-1 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है । भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। टीम का अगला मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ हाेगा।
वैगनर स्टेडियम में संजय ने पेनल्टी पर गोल करके टूर्नामेंट में भारत के गोल का खाता खोला। फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। वेल्स की ओर से सैम वेल्श ने गोल करके हार के अंतर को कम किया।
भारत को 11वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने तेज ड्रैग-फ्लिक से गोलकर बढ़त 2-0 कर दी। इसके तुरंत बाद भारतीय डिफेंस ने वेल्स के हमले को नाकाम कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपने पेस से वेल्स पर लगातार दबाव बनाया। इससे उसे 42वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। एक मिनट बाद हरमनप्रीत ने बाएं ओर से तेज लो फ्लिक लगाकर गोल कर दिया। इससे बढ़त 3-0 हो गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment