फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 19 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में आयोजित 17वीं नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शिवांश इंटरनेशनल स्कूल, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदकों पर कब्जा जमाया है ।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया आई । सभी खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया ।
U-08 सयेशा धालीवाल पुत्री हितेश धालीवाल , खेल का नाम - टेनिस एपटीट्यूट ( दिल्ली ) स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
U-17 बॉक्सिंग में रोहितांश साहू पुत्र रोहित साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
U-14 ताइक्वांडो में धैर्य खुटेल, पुत्र धनेश्वर खुटेल ने रजत पदक हासिल किया।
U-17 रेसलिंग में पार्थ साहू पुत्र दीपक साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
U-19 बैडमिंटन में देवेश वर्मा पुत्र गजानंद वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया ।
खिलाड़ियों की इस सफलता में शिवांश इंटरनेशनल स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर एवं कोच चंदन बंजारे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने तथा प्रतियोगिता के दौरान उनका मार्गदर्शन करने के लिए फेडरेशन एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने कोच चंदन बंजारे के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के स्कूली खेलों के लिए उत्साहजनक है। खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षक का मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का यह शानदार परिणाम है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment