फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 25 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की एसएमपी स्कूल के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन अंडर 17 और 19 के बाद अंडर 14 वर्ग में भी जारी है । नन्हे तीरंदाजों ने अपने अचूक निशाने से पदकों पर कब्ज़ा जमाते हुए न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि पूरे नीमकाथाना क्षेत्र का नाम रोशन किया।
बता दे कि सीकर की मैट्रिक्स स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता में एसएमपी स्कूल कैरवाली के नन्हे तीरंदाजों ने अपने अचूक निशाने से पदकों पर कब्ज़ा जमाया।
एसएमपी स्कूल कैरवाली की हेड मास्टर अनीता भास्कर ने बताया कि सीकर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रिकर्व बॉयज़ कैटेगरी में स्कूल के डेविड स्वामी पुत्र नरेंद्र स्वामी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कंपाउंड में गोल्ड :-
कंपाउंड कैटेगरी में स्कूल के ही नन्हे तीरंदाज परमवीर ककोड़िया पुत्र अरविंद कुमार ने भी प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
ऐसे ही इंडियन कैटेगरी में स्कूल के अभिमन्यु यादव पुत्र अशोक कुमार ने बेहतरीन निशानेबाज़ी का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले अंडर 17 में सोनम स्वामी ने गोल्ड मेडल और हरपाल (हैप्पी) कृष्णनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
उन्होंने आगे बताया कि यह लगातार मिल रही सफलता SMP स्कूल की उत्कृष्ट खेल संस्कृति, आधुनिक आर्चरी प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment