फोटो : फाइल फोटो
नागोया, 26 सितंबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
एशियन गेम्स में शनिवार को दोनों भारतीय कबड्डी टीमों ने गोल्ड मेडल जीत लिए। भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने 40-34 से हराया। वही पुरुष टीम ने लगातार 10वीं और महिला टीम ने लगातार 5वीं बार मेडल जीता।
भारतीय महिला टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। हाफटाइम तक भारत 22-16 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी करते हुए अंतर सिर्फ एक अंक कर दिया। इसके बाद संजू देवी ने अहम रेड से बढ़त मजबूत की। चार मिनट बाकी रहते भारत 34-28 से आगे था। आखिरी मिनट में ईरान को अंक की जरूरत थी, लेकिन भारतीय डिफेंस ने निर्णायक टैकल कर मैच खत्म कर दिया।
पुरुष टीम का भी दमदार खेल :-
भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान ने हाफटाइम तक 18-17 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी ईरान तीन अंक आगे हो गया। इसके बाद जयदीप के सुपर टैकल और असलम इनामदार की रेड से भारत ने 21-21 की बराबरी की। सुमित ने डिफेंस में लगातार अहम टैकल किए, जबकि अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में अंक जुटाए। 29-24 के बाद भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली और अंत में 40-34 से गोल्ड जीत लिया।
एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और सावन बरवाल ने सिल्वर, जबकि प्राची चौधरी ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज जीता। शूटिंग में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम ने सिल्वर हासिल किया। स्क्वॉश में अनाहत सिंह और अभय सिंह फाइनल में पहुंचे, जबकि पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
भारत ने 7वें दिन 7 मेडल जीते। अब भारत के खाते में 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत 30 मेडल हैं। टीम मेडल टैली में 10वें स्थान पर है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment