फोटो : फाइल फोटो
नगोया, 29 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारतीय टीम ने शॉटगन शूटिंग के महिला ट्रैप इवेंट का सिल्वर मेडल जीत लिया है। इस टीम में नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं।
भारत ने महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। 5 राउंड की शूटिंग के बाद भारतीय तिकड़ी ने 328 अंक हासिल किए तो इतने ही राउंड के बाद चीन ने 346 अंक लेकर गोल्ड मेडल जीता। कुवैत ने 325 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। फाइनल इवेंट में नीरू धांडा ने पहले राउंड में 24, दूसरे में भी 24, तीसरे में भी 24, चौथे में 23 और पांचवें राउंड में 23 अंक हासिल किए। वहीं आशिमा अहलावत ने 20, 22, 23, 19 और 22 अंक हासिल किए।
इसके अलावा मनीषा कीर ने 19, 21, 22 और 20 अंक हासिल किए। नीरू ने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिविजुअल इवेंट के भी फाइनल में जगह बना ली।
भारत के 46 पदक हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment