फोटो : फाइल फोटो
नगोया, 30 सितंबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बुधवार को कंपाउंड वूमेंस आर्चरी टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। वही तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। चीन के साथ आखिरी लड़ाई में भी भारतीय तिकड़ी ने 4 अंक की बढ़त बनाई।
भारतीय तिकड़ी ने जहां 238 रिकॉर्ड अंक हासिल किए। इससे पहले साउथ कोरिया ने 2014 एशियन गेम्स में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था और अब ये स्कोर भारत के नाम भी जुड़ गया है। चीन 234 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहा। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी ताइपे को साउथ कोरिया ने हराकर कांस्य पदक जीता। कोरिया ने 229 अंक हासिल किए।
इसके अलावा, भारतीय महिलाओं ने स्क्वॉश में भी मेडल पक्का कर लिया है। उसने सिंगापुर को क्वार्टर फाइनल मैच में 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment