फोटो : फाइल फोटो
गुवाहाटी, 01 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारत ने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में वेस्ट इंडीज़ को 8 विकेट से हरा दिया । भारत का स्कोर 406/2 (43.3 ओवर) और वेस्ट इंडीज़ का स्कोर 405-7 (50 ओवर) रहा।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन की पारी खेलते हुए वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। यह रनचेज में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं मैच में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए।
भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रन का टारगेट हासिल किया था। ओवरऑल यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज है। पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रन चेज कर दिए थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment