एशियन गेम्‍स में भारत को 44 साल बाद विमेंस हॉकी का गोल्ड : जीत के साथ भारत ने ओलिंपिक के लिए किया क्वालिफाई; टीम पर धनवर्षा

फोटो  : फाइल फोटो 

नागोया, 02 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

एशियन गेम्‍स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया।

शुक्रवार को गोलकीपर सविता पूनिया ने फर्स्ट हाफ में चीन का पेनल्टी स्ट्रोक रोककर भारत की बढ़त कायम रखी। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

भारत ने इससे पहले 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था। विमेंस हॉकी के गोल्ड के साथ भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है।

टीम पर धनवर्षा :-

मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पर धनवर्षा होनी शुरू हो गई है। सबसे पहले हॉकी इंडिया की ओर से सभी प्‍लेयर्स और सहयोगी स्‍टाफ को ईनाम देने का ऐलान किया गया है। हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को 11-11 लाख रुपये और सहयोगी स्‍टाफ के सभी सदस्‍यों को साढ़े पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

जीत के बाद डांस :-

जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का सेलिब्रेशन ड्रेसिंग रुम में भी जारी रहा। टीम ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के चैंपियन गाने पर डांस किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit