फोटो : फाइल फोटो
मुंबई, 06 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है। हरमनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की है । हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान बन सकती हैं।
हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया।
उनकी कप्तानी में भारत ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल भी बरकरार रखा।
हरमनप्रीत ने लिखा कि आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment